लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ने बुधवार को एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका के जॉन इश्नर को हराकर यहां एटीपी फाइनल्स में अपनी पहली जीत दर्ज की।
सिलिक ने इश्नर को तीने सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-7 (2), 6-3 और 6-4 से शिकस्त दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पहला सेट टाई-ब्रेकर तक गया जिसमें इश्नर 6-2 से बाजी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे लेकिन वह अगले दो सेट में अपने दमदार प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए और मैच हार गए।
इस जीत के साथ सिलिक ने लगातार चार मैचों से चल आ रहे अपने हार के सिलसिले को तोड़ा। वह शुक्रवार को जोकोविक का सामना करेंगे जबकि दो हार झेल चुके इश्नर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath