टेनिस : एडमंड ने सिमोन को दी शिकस्त

लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। एगोन टेनिस चैम्पियनशिप में वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाले ब्रिटेन के काइल एडमंड ने बुधवार को आठवीं वरीय फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-4, 3-6, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बारिश से बाधित इस मैच में एडमंड ने अपना दबदबा बनाए रखा।

एडमंड ने अपनी दूसरी सर्विस में नौ में से आठ अंक हासिल किए। वहीं, सिमोन ने तीसरे सेट में 11 में से सिर्फ दो अंक ही हासिल किए।

दूसरे दौर में एडमंड का मुकाबला फ्रांस के पाल हेनरी मैथ्यू से होगा, जिन्होंने ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाले डेनिएल इवांस को 7-6 (10-8), 6-7 (6-8), 6-3 से मात दी।

बुधवार को खत्म हुए एक और मुकाबले में तीसरी वरीय कनाडा के मिलोस राओनिक ने आस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस को 6-7 (5-7), 6-4, 6-4 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493