टेनिस : एस्कोफियर ने नाम वापस लिया, करुणोदय बने चैम्पियन

मांड्या, 23 मई (आईएएनएस)। भारत के करुणोदय सिंह रविवार को आईटीएफ फ्यूचर्स मांड्या ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल वर्ग खिताब जीतने में सफल रहे।

करुणोदय को अपने प्रतिद्वंद्वी और शीर्ष वरीय फ्रांस के एंटनी एस्कोफियर द्वारा फाइनल मैच के पहले सेट के बीच से चोट के कारण नाम वापस लेने के कारण विजेता घोषित किया गया।

एस्कोफियर ने जब टखने में मोच के कारण मैच छोड़ने का फैसला किया तब वह पहले सेट में 0-3 से पीछे चल रहे थे। एस्कोफियर को शुक्रवार को सेमीफाइनल में विष्णु वर्धन के खिलाफ मैच में यह चोट लगी।

करुणोदय इस खिताब के साथ 18 एटीपी अंक और 1,440 डॉलर इनामी राशि हासिल करने में कामयाब रहे।

मैच के बाद एस्कोफियर ने कहा, “मुझे कोर्ट पर चलने के दौरान तेज दर्द हो रहा था, इसलिए मुझे यह फैसला लेना पड़ा। मैने अपने कोच और फ्रांस में मौजूद माता-पिता से इस संबंध में बात की। मैं अब फ्रांस लौट कर एक सप्ताह आराम करूंगा और अगले हफ्ते शोभा आईटीएफ मैसूर ओपन में भी हिस्सा नहीं ले सकूंगा।”

दोनों खिलाड़ी इससे पहले वर्ष-2011 में चेन्नई में हुए एफ-8 सीरीज में भी एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। वह खिताब भी करुणोदय ही जीतने में कामयाब रहे थे।

चेन्नई और फिलीपींस (वर्ष-2014) में मिली जीत के बाद करुणोदय का यह तीसरा आईटीएफ खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493