टेनिस : ओसाका चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर इस साल अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनीं नाओमी ओसाका ने गुरुवार को चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

महिला एकल वर्ग में खेले गए अंतिम-16 दौर के मैच में ओसाका ने वर्ल्ड नम्बर-10 जूलिया जॉर्जेस को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-8 ओसाका ने जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी जूलिया को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में कदम रख लिया है।

क्वार्टर फाइनल में अब ओसाका का सामना जर्मनी की एंजेलीक केर्बर और चीन की झांग शुआई के बीच होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493