दोहा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने कतर ओपन के एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
उन्होंने बुधवार को पहले दौर में तुर्की की काग्ला बुयुकाकसे को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।
यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अगले दौर में मुगुरुजा चीन की झांग शुहाई से भिड़ेंगी जिन्होंने हंगरी की टिमे बाबोस को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई है।
रियो ओलम्पिक-2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्यूर्तो रिको की मोनिका पुइग ने जर्मनी की लौरा सिएगेमुड को महज 40 मिनट में 6-0, 6-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath