टेनिस : काइल एडमंड ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के अंतिम-16 में

ब्रिस्बेन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के काइल एडमंड ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनिस शापावालोव को मात देते हुए टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बना ली है।

एडमंड ने शापावालोव को 6-7 (5-7) 7-6 (7-4) 6-4 मात देकर अंतिम-16 में जगह बनाई।

विश्व की 51वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के शापावालोव ने शुरुआत में एडमंड पर बढ़त ले ली थी, लेकिन दो घंटे 30 मिनट तक चले मैच में ब्रिटेन के खिलाड़ी ने उन्हें आखिरकार मात दी।

पहला सेट हारने के बाद एडमंड ने हार नहीं मानी और दूसरा सेट जीत मैच तीसरे सेट में ले गए। जहां एडमंड ने आसानी से शापावालोव को मात दी।

अगले दौर में एडमंड विश्व की 58वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के हेयोन चुंग के खिलाफ खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493