टेनिस : किर्गियोस ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब

ब्रिस्बेन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने रविवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

किर्गियोस ने फाइनल मैच में अमेरिका के रेयान हेरिसन को मात देकर इस साल का अपना पहला खिताब हासिल किया।

आस्ट्रेलिया चैम्पियन और 21वीं विश्व वरीयता प्राप्त किर्गियोस ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मैच में 47वीं विश्व वरीयता प्राप्त हेरिसन को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात दी।

अपनी जीत के बाद किर्गियोस ने कहा, “इस पूरे सप्ताह मुझे अच्छा महसूस हो रहा था। मुझे घर जैसा महसूस हो रहा था।”

दर्शकों का धन्यवाद करते हुए किर्गियोस ने कहा, “जब भी मैं इस कोर्ट पर खेलने उतरा हूं, तो मुझे बहुत अच्छा समर्थन मिला है। मुझे इन दर्शकों के सामने खेलना अच्छा लगता है। हालांकि, कभी-कभी परिणाम उस मुताबिक नहीं होते, लेकिन मैं इसकी प्रशंसा करता हूं।”

आस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर में चौथा खिताब जीता है। इससे पहले, उन्होंने टोक्यो, एटलांटा और मार्सिले में खिताबी जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493