टेनिस : किर्ताने, श्रीधर के बीच होगी खिताबी जंग

बेंगलुरू, 12 मार्च (आईएएनएस)। सीआरएस ट्रस्ट-एआईटीए प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के नितेन किर्ताने और दूसरे वरीय तमिलनाडु के विनोद श्रीधर ने गुरुवार को फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में युवा खिलाड़ियों को बराबर स्कोर से मात दी।

किर्ताने ने तमिलनाडु के अखिल कनकराज को 6-2, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, तो श्रीधर ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक के आर. रिभव को 6-2, 6-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

श्रीधर और किर्ताने टूर्नामेंट में पहले ही एक खिताब जीत चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एकदूसरे के साथ टूर्नामेंट की युगल स्पर्धा का खिताब जीता।

पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में किर्ताने-श्रीधर की जोड़ी ने टिमोथी रेनॉल्ड और कृष्ण कुमार की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493