टेनिस : केर्बर को हरा सिबुल्कोवा ने जीता डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब

सिंगापुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की उभरती टेनिस सितारा डोमीनिका सिबुल्कोवा ने वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला एकल वर्ग में रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहीं सिबुल्कोवा ने फाइनल मुकाबले में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

सिबुल्कोवा ने शुरुआत से ही केर्बर पर दबाव बना लिया और पहले सेट में 3-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद उन्होंने 30 मिनट में पहला सेट जीत लिया।

दूसरे सेट में भी वह केर्बर पर पूरी तरह हावी रहीं और नेट पर लगातार दो अंक लेते हुए खिताब अपने नाम किया।

पूरे मैच में केर्बर अपनी प्रतिभा के अनुकूल प्रदर्शन करती नजर नहीं आईं। उन्होंने छह डबल फॉल्ट और 23 गैरवाजिब गलतियां कीं, जबकि वह पहली सर्विस पर सिर्फ 56 फीसदी सफलता हासिल कर पाईं।

वहीं सिबुल्कोवा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली सर्विस पर 86 फीसदी अंक हासिल किए। उन्होंने केर्बर के 14 की अपेक्षा 28 विनर्स लगाए। सिबुल्कोवा तीन बार केर्बर सर्विस तोड़ने में सफल रहीं जबकि नेट पर उन्होंने छह अंक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493