वुहान, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के फाइनल में गार्सिया ने आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को मात देकर अपने करियर की सबसे बड़ी खिताबी जीत हासिल की।
विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त गार्सिया ने बार्टी को 6-7 (3-7), 7-6 (7-4), 6-2 से मात देकर अपने करियर का चौथा टूर्नामेंट खिताब जीता।
फ्रांस की 23 वर्षीया खिलाड़ी ने खिताबी जीत के बाद एक बयान में कहा, “इस सप्ताह मैंने काफी संघर्ष किया और फाइनल मैच में मेरा संघर्ष सबसे अधिक था।”
गार्सिया ने कहा, “मेरे लिए प्रीमियर-5 वर्ग में शामिल वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतना हमेशा से खास रहा है। आप ऐसे खिताब को हाथ से नहीं जाने देते। आपको अंत तक संघर्ष करना पड़ता है। इसी कारण से आप अधिक परिश्रम करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath