टेनिस : कोंटा ने जीता सिडनी इंटरनेशनल क्वालीफाइंग मैच

सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की योहान कोंटा सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। उन्होंने शनिवार को पहले क्वालीफाइंग राउंड में मिरियम कोलोडजेइजोवा को मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोंटा ने वर्ल्ड नंबर-277 कोलोडजेइजोवा को 6-3, 6-2 से मात दी।

अगले क्वालीफाइंग मैच में उनका सामना रूस की इकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा से होगा।

वहीं होबार्ट क्वालीफायर में हीथर वाटसन ने भी मुख्य ड्रॉ की ओर कदम बढ़ा लिए हैं, लेकिन कैटी बाउल्टर को तीन सेट तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

ब्रिटेन की नंबर-2 वाटसन ने आस्ट्रेलिया की नाइखता बैंस को 7-5, 6-3 से मात दी। बाउल्टर को बेल्जियम के ग्रीटजे मिनेन ने 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी।

सिडनी और होबार्ट साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से पहले आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट्स हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493