टेनिस : कोच बाजिन से अलग हुईं जापानी टेनिस स्टार ओसाका (लीड-1)

टोक्यो,12 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने कोच साचा बाजिन से अलग होने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओसाका ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

21 वर्षीय ओसाका ने लिखा, “अब मैं साचा के साथ और ज्यादा काम नहीं कर पाऊंगी। उनके काम के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं और भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं।”

ओसाका ने कोच बाजिन से अलग होने की घोषणा आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के 16 दिन बाद ही की है।

ओसाका आस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज होने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने सिमोना हालेप को अपदस्थ किया था जो 48 सप्ताह तक टॉप पर कायम थीं।

बाजिन ने भी इसके लिए ओसाका को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “क्या शानदार समय रहा। मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।”

सेरेना विलियम्स, केरोलिन वोजनियाकी और विक्टोरिया एजारेंका जैसी स्टार खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके बाजिन 2018 में ओसाका के कोच बने थे।

बाजिन के मार्गदर्शन में ओसाका ने साल 2018 में अमेरिकी ओपन भी जीती थी।

उन्होंने 2018 की शुरूआत, विश्व रैंकिंग में 72वें नंबर से की थी और एक साल बाद ही वह दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं।

बाजिन को 2018 में साल का सर्वश्रेष्ठ डब्ल्यूटीए कोच चुना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493