म्यूनिख, 7 मई (आईएएनएस)। मिस्का ज्वेरेव ने रविवार को म्यूनिख ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपने ही देश के फिलिप कोलश्राइबर को सीधे सेटों मे हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ज्वेरेव ने कोलश्राइबर को 6-3, 6-3 से हराया और अपने करियर का सातवां और इस साल का पहला एटीपी खिताब जीता।
कोलश्राइबर छठी बार यहां फाइनल में पहुंचे थे और चौथे खिताब के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन ज्वेरेव ने उन्हें दोयम साबित किया।
मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, “यह कठिन मैच था। परिणाम से हालांकि यह ऐसा नहीं लगता लेकिन यह किसी के भी पक्ष में जा सकता था।”
कोलश्राइबर ने ज्वेरेव की तारीफ करते हुए कहा, “वह अच्छा खेले। वह महान चैम्पियन हैं।”
dharmpath.com dharmpath