मॉस्को, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने अच्छे प्रदर्शन को जारी रख क्रेमलिन कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की एलेक्सांद्रा स्नोविच को मात दी।
कोंटा ने वर्ल्ड नंबर-31 एलेक्सांद्रा को 6-2, 2-6, 7-6 (7-2) से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस साल वह दूसरी बार किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
सेमीफाइनल में कोंटा का सामना रूस की डारिया कसाटकीना से होगा।
dharmpath.com dharmpath