टेनिस : क्वितोवा सिडनी कप के फाइनल में बार्टी से भिड़ेगी

सिडनी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के पेट्रा क्वितोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां बेलारूस की एलियाकसांद्रे सस्नोविक को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर सिडनी इंटरनेशनल के फाइनल में जगह बना ली है।

बारिश के कारण मैच शुरू होने में पांच घंटे की देरी हुई लेकिन मुकाबले के शुरू होने के बाद क्वितोवा ने दमदार प्रदर्शन किया और केवल 66 मिनट में ही मैच अपने नाम करने में सफलता पाई।

क्वितोवा ने कहा, “निश्चित रूप से इंतजार करने का फल मुझे मिला। मुझे खुशी है कि हम कोर्ट पर वापस जाकर खेलने में कामयाब हुए। मुझे फाइनल में भी प्रवेश करने की खुशी है। सीजन की शुरुआत में मेरे लिए यह बड़ी उपलब्धि है।”

सस्नोविक ने 2018 में विंबलडन के पहले दौर में क्वितोवा को 4-6, 6-4, 0-6 से मात दी थी।

टूर्नामेंट के फाइनल में अब क्वितोवा का मुकाबला आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493