लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड क्वींस ओपन के पहले दौर में कनाडा के युवा खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव के हाथों उलटफेर का शिकार हो कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
18 साल के डेनिस ने ब्रिटेन के दूसरे नंबर के खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शापोवालोव ने पहले दौर के मैच में एडमंड को 7-6 (7-4) 4-6 6-4 से मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना चेक गणराज्य के सातवीं वरीय खिलाड़ी थॉमस बर्डिख से होगा।
विबंलडन जूनियर विजेता रह चुके शापोवालोव के लिए करियर की यह अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। एडमंड पिछले साल क्वींस क्लब के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।
कनाडा के खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा, “यह मेरे करियर की निश्चित ही सबसे बड़ी जीत है। काइल बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह अहसास अविश्वसनीय है। सेंटर कोर्ट पर हाजारों प्रशंसकों के सामने खेलना और इतने बड़ा खिलाड़ी को हराना मेरे लिए अलग अहसास है।”
dharmpath.com dharmpath