टेनिस : चांग लीयू से हारीं अंकिता

नानचांग (चीन), 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना मंगलवार को चीन के जियांगशी में 115,000 डॉलर इनामी राशि वाले महिला टेनिस ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं।

नानचांग इंटरनेशनल टेनिस सेंटर के हार्ड कोर्ट पर हुए मुकाबले में अंकिता चीन की चांग लीयू के हाथों 6-2, 7-6(9) से हार गईं।

चांग लीयू ने अंकिता को हराने में दो घंटे पांच मिनट का समय लिया।

विश्व रैंकिंग में 228वें पायदान पर मौजूदा अंकिता 245वीं वरीय चांग के खिलाफ मात्र तीन ब्रेक पाइंट हासिल कर पाईं। वहीं चांग लीयू ने अंकिता के खिलाफ पांच ब्रेक पाइंट हासिल किए।

चांग लीयू ने अंकिता के 76 अंकों की तुलना में कुल 94 अंक हासिल किए और मैच अपनी झोली में डालने में सफल रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493