टेनिस : चेंग्दू ओपन से चोटिल एडमंड की वापसी, पहला मैच जीते

चेंग्दू (चीन), 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने चोट से वापसी करते हुए चेंग्दू ओपन के पहले दौर में जीत हासिल की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में एडमंड ने 146वीं विश्व वरीयता प्राप्त बर्नार्ड टोमिक को मात दी।

विश्व के 46वीं वरीयता प्राप्त एडमंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी टोमिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा।

टूर्नामेंट के छठी वरीय खिलाड़ी एडमंड का सामना दूसरे दौर में 20 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी जारेड डोनाल्डसन से होगा।

इस साल अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में एडमंड को तीसरे दौर में खेले गए मुकाबले में चोटिल होने के कारण बाहर होना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493