टेनिस : चेक गणराज्य को हरा अमेरिका फेड कप फाइनल में

टालाहासी (फ्लोरिडा), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने फेड कप में उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमेरिका ने सेमीफाइनल में चेकगणराज्य को 3-2 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिका ने सैड्डल ब्रोक रिसार्ट में तीन बार की विजेता को मात दी।

वहीं एक और सेमीफाइनल में बेलारूस ने स्विट्जरलैंड को मिंस्क में खेले गए मुकाबले में 3-2 से मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

अमेरिकी की फेड कप की कप्तान कैथी रिनाल्डी ने कहा, “हम इसके लिए तैयार हैं। हम वहां एक टीम के तौर पर जाएंगे, एक-दूसरे का साथ देंगे और प्रतिस्पर्धा करेंगे।”

कोको वानडेवेघे ने रविवार को खेले गए पहले मैच में कैटरिना सिनिकोवा को मात देते हुए अमेरिका को 2-1 से बढ़त दिला दी थी।

अपना पहला फेड कप खेल रहीं 19 साल की मर्केटा वोनड्राउसोवा ने अमेरिका की लॉरेन डेविस को 6-2, 7-5 से मात देते हुए अगले युगल मुकाबले को निर्णायक बना दिया है।

वेनडेवेघे और बैथनी माटेक सैंड्स ने अमेरिका की तरफ से कोर्ट पर कदम रखा और क्रिस्टीना प्लिसकोवा और सिनिकोवा को 6-2, 6-3 से मात दी।

वेनडेवेघे ने मैच के बाद कहा, “एक टीम के तौर पर यह बहुत अच्छा दिन था। यह बताता है कि हर पल की कीमत है। जब जरूरत पड़ी तब हम सभी ने एक साथ मिलकर प्रदर्शन किया। फेड कप के मुकाबले में आप यही उम्मीद करते हो।”

रिनाल्डी ने कहा, “हम भाग्यशाली थे कि घर में दो मुकाबले खेले, लेकिन फेड कप इसी को कहते हैं।”

फेड कप का फाइनल बेलारूस में 11-12 नवंबर को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493