टेनिस : जॉन इस्नर ने यूएस क्ले कोर्ट चैम्पियनशिप से नाम वापस लिया

ह्यूस्टन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। नंबर-1 सीड अमेरिका के जॉन इस्नर ने पांव में चोट के कारण यहां यूएस मेंस क्ले कोर्ट चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है।

‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खिलाड़ी को पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान चोट लगी थी।

इस्नर ने 2008 से लेकर क्ले कोर्ट चैम्पियनशिप के सभी संस्करणों में भाग लिया है। उन्होंने 2013 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

इस्नर ने कहा, “मेरे लिए इस साल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेना बहुत निराशाजनक है। मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ हफ्तों में कोर्ट पर वापसी करने में सफल रहूंगा।”

अमेरिकी खिलाड़ी के टूर्नामेंट से बाहर होने से स्टीव जॉनसन को पहली सीड दी जाएगी।

फेडरर ने मियामी ओपन के फाइनल में इस्नर को 6-1, 6-4 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493