दुबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीय टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
दुबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीय टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय जोकोविक ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के आंद्रेई गोबूबे को हराया। जोकोविक ने यह मैच 6-1, 6-2 से जीता।
दूसरी ओर, विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फेडरर ने स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को 6-4, 6-3 से पराजित किया।
मैच के बाद फेडरर ने कहा, “मैच की शुरुआत में मैंने कुछ गलतियां कीं लेकिन समय के साथ मैंने उन पर जीत पा ली।”
क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट से होगा जबकि जोकोविक तुर्की के मार्सेल इलहन से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath