टेनिस : जोकोविक शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में

शंघाई (चीन),12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने शुक्रवार को यहां जारी शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

जोकोविक ने एक कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को सीधे सेटों में 7-6 (7-1), 6-3 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जाकोविक का मुकाबला जर्मनी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

एंडरसन के खिलाफ सर्बियाई खिलाड़ी को पहले सेट में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पहला सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां जोकोविक ने अपना संयम नहीं खोया और 7-1 से जीत दर्ज करते हुए सेट को 7-6 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में एंडरसन ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन वह सर्बियाई खिलाड़ी को हराने में कामयाब नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493