टेनिस: जोकोविच को बहाना पड़ा पसीना

रूकेब्रूने-कैप-मार्टिन , 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दो बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को यहां मोंटे कार्लो मास्टर्स टूनार्मेंट के अंतिम-16 दौर में पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ा।

रूकेब्रूने-कैप-मार्टिन , 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दो बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को यहां मोंटे कार्लो मास्टर्स टूनार्मेंट के अंतिम-16 दौर में पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ा।

एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को नौंवी सीड जोकोविच ने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को 7-6, 7-5 से मात देने के लिए दो घंटे 16 मिनट का सहारा लेना पड़ा।

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी जोकोविच यहां 2013 और 2015 में खिताब जीत चुके हैं। प्री-क्वार्टरफाइनल में जोकोविच का सामना आस्ट्रिया के डोमिनीक थिएम से होगा।

जोकोविच अगर अंतिम-16 दौर के मुकाबले जीत जाते हैं तो क्वार्टरफाइनल में उनकी भिड़ंत विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल से होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493