टेनिस : डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी में कोंटा ने स्टोसुर को हराया

जुहाई (चीन), 2 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी योहान्ना कोंटा ने बुधवार को डब्ल्यूटीए इलीट ट्रॉफी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।

कोंटा ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच मे आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को हरया।

10वीं विश्व वरीयता प्राप्त कोंटा को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है और उन्होंने स्टोसुर को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हाल ही में संपन्न हुए वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में क्वालिफाई करने से चूक गईं खिलाड़ियों के बीच यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है।

टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड की टीमिया बासिंज्की ने हंगरी की टीमिया बाबोस को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493