टेनिस : डब्ल्यूटीए के फाइनल में वोज्नियाकी से भिड़ेंगी वीनस

सिगापुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का सामना महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स के फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलिना वोज्नियाकी से होगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वीनस ने फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया को मात देकर इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में कदम रखा।

अमेरिका की 37 वर्षीया खिलाड़ी ने सेमीफाइनल मैच में 6-7 (3-7), 6-2, 6-3 सेटों से मात दी। वह 2009 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

इससे पहले, एक अन्य सेमीफाइनल मैच में वोज्नियाकी ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को 7-6 (11-9), 6-3 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

मैच के बाद एक बयान में वीनस ने कहा, “साल के अंत में इस प्रकार का प्रदर्शन दे पाना मुश्किल होता है। हालांकि, इस प्रकार के टूर्नामेंट में ऐसे प्रदर्शन की बेहद जरूरत होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493