टेनिस : डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्लिस्कोवा

सिंगापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्लिस्कोवा ने विंबलडन चैम्पियन गार्बिने मुगुरुजा को मात दी। वह सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।

तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त 25 वर्षीया खिलाड़ी प्लिस्कोवा ने केवल 62 मिनट के भीतर मुगुरुजा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी।

जीत के बाद अपने बयान में प्लिस्कोवा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं अगर नियमित तौर पर मैच जीतने लगती हूं, तो इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ जाता है। मुझे अब सेमीफाइनल मैच का इंतजार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493