टेनिस : डेल पोट्रो ने शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

शंघाई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने गुरुवार को जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देते हुए शंघाई रोलेक्स मास्टर्स के क्वार्टफाइनल में जगह बना ली है।

पोट्रो ने ज्वेरेव को 3-6, 7-6(5), 6-4 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 20 साल के ज्वेरेव की सर्विस को निर्णायक तीसरे सेट में पोट्रो ने तोड़ते हुए स्कोर 2-2 से बराबर किया तो वह अपना आपा खो बैठे और अपना रैकेट जमीन पर मार दिया।

पोट्रो ने कहा, “मैच के पहले गेम में मैं अच्छा नहीं खेला न ही अच्छी सर्विस की, लेकिन जब मैंने टीवी पर आंकड़े देखे तब देखा कि मैं ज्यादा अंक जीत रहा था लेकिन अंत में मैं सेट हार गया। मैंने अपने आप से कहा कि ठीक है तुम अच्छा खेल रहे हो। आपको बस कोशिश करनी है। मैंने दूसरे और तीसरे सेट में यही किया।”

ज्वेरेव ने पहले ही एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बना ली है।

अगले दौर में पोट्रो अमेरिका के जॉन इश्नेर और सर्बिया के विक्टर त्रोइस्की के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493