टेनिस : तियानजिन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची प्लिसकोवा

तियानजिन (चीन), 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा ने तियानजिन ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने स्लोवेनिया की पोलोना हेरकोग को मात देकर अंतिम-8 में कदम रखा।

नंबर-1 सीड प्लिसकोवा ने हेकोग को बुधवार को आसान से मुकाबले में 6-1, 6-2 से मात दी।

अगले दौर में उनका सामना हमवतन बारबोरा क्रेजसिकोवा और ग्रेट ब्रिटेन की कैटी बाउल्टर के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

चौथी सीड आर्यना साबालेंका ने भी बिना कोई सेट गंवाए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-84 माग्डा लिनेटे को मात दी। बेलारूस की इस खिलाड़ी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।

पांचवीं सीड सु वेई सेइह ने भी वेरोनिका कुडेरमेटोवा को 6-2, 2-6, 6-2 से हरा अंतिम-8 में प्रवेश किया। छठी सीड पेट्रा मर्टिक ने पहला सेट हारने के बाद चीन की फांगझाऊ लियू को 1-6, 6-0, 6-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493