मेड्रिड, 6 मई (आईएएनएस)। बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने क्रोएशियाई-आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एज्ला टोम्लजानोविक को एक घंटे 30 मिनट में 6-3, 6-3 से हराकर मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 31वीं वरीयता प्राप्त अजारेंका तीसरे दौर में विश्व की शीर्ष वरीय खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स से भिड़ेंगी।
सेरेना ने हमवतन स्लोएन स्टीफंस को 6-4, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया है।
इससे पूर्व, 2012 के मेड्रिड ओपन फाइनल में भी सेरेना और अजारेंका एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। वह मुकाबला सेरेना ने जीता।
dharmpath.com dharmpath