टेनिस : थीम ने जोकोविक को दिखाया मोंटे कार्लो मास्टर्स से बाहर का रास्ता

मोनाको (फ्रांस), 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को डोमिनिक थीम ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-7 थीम ने जोकोविक को 6-7 (2), 6-2, 6-3 से मात दी।

पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में खेले गए इस मैच में आस्ट्रिया के थीम को वर्ल्ड नम्बर-13 जोकोविक को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

जोकोविक को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वह इस टूर्नामेंट के अपने अब तक के तीनों मैच बिना किसी दर्द के खेलकर बहुत खुश हैं।

अपने मैच के बाद जोकोविक ने कहा, “मैंने बिना किसी दर्द के खेला था। यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण था। जिस प्रकार से चीजें चल रही हैं, मैं उससे बहुत खुश हूं।”

जोकोविक अगले सप्ताह हंगरी ओपन या बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493