टेनिस : थीम, रुबलेव कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

दोहा, 4 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और रूस के आंद्रे रुबलेव ने कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

थीम ने स्लोवेनिया के अलजाज बेडेने को मात दी जबकि आंद्रे रुबलेव ने स्पेन के फर्नाडो वडरेस्को को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना बोर्ना कोरिक से होगा।

थीम ने अलजाज को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया। वहीं रुबलेव ने वर्डास्को को 6-4, 3-6, 6-4 से मात दी।

रुबलेव ने मैच के बाद कहा, “तीसरे सेट में, मैं काफी ध्यान से खेल रहा था। मैं शांत था। मैं अपनी भावनाएं को जाहिर नहीं कर रहा था। मैं अंक और रैली पर ध्यान दे रहा था। इसी कारण मेरी जीत हुई।”

आठवीं वरीय फेलेसियानो लोपेज ने मिरजा बेसिक को सीधे सेटों में 6-4, 7-6(2) से मात दी। वहीं गेल मोनफिल्स ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 1-6, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493