दुबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका मंगलवार को दुबई चैम्पियनशिप से बाहर हो गए।
उन्हें बोस्निया के दामिर जुमहुर ने सीधे सेटों में 7-6 (4), 6-3 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वावरिंका की यह साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पहली हार है।
जुमहुर दूसरे दौर में मार्सेल ग्रानोलर्स से भिड़ेंगे जिन्होंने चेक गणराज्य के जिरि वेसले को मात दी।
स्पेन के फर्नाडो वर्डास्को ने इटली के आंद्रेस सेप्पी को एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से मात दी।
वह अगले दौर में हमवतन रॉबर्ट बाउतिस्ता से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath