दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्डासो ने बुधवार को दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्डासो ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में रॉबटरे बाउतिस्ता आगुट को हराया।
वर्डासो ने बाउतिस्ता आगुट को दो घंटे 25 मिनट तक चले तीन सेटों वाले मैच में 6-4, 3-6, 7-5 से हराया।
एटीपी रैंकिंग में वर्डासो से ऊंची पायदान पर मौजूद बाउतिस्ता आगुट मैच में कहीं भी वर्डासो का सामना नहीं कर सके।
35वीं विश्व वरीयता प्राप्त वर्डासो अब क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के गेल मोनफिल्स और इंग्लैंड के डेनियल इवांस के बीच विजेता से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath