टेनिस : दुबई मीट के सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मैटकोव्स्की

दुबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने पोलैंड के अपने जोड़ीदार मार्सिन मैटकोव्स्की के साथ गुरुवार को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के फ्लोरिन मेर्गिया और सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी को 6-3, 6-4 से मात दी।

बोपन्ना और मैटकोव्स्की की जोड़ी ने टूर्नामेंट के पहले दौर में क्रोएशिया के इवान डोडिग और मार्सेल ग्रैनोलर्स की दूसरी वरीय जोड़ी को 5-7, 6-3, 11-9 से हराते हुए सभी को हैरान किया था।

बोपन्ना और मैटकोव्स्की की जोड़ी सेमीफाइनल में भारत के लिएंडर पेस और स्पेन के गार्सिया लोपेज की जोड़ी से भिड़ सकती है।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में पेस-लोपेज की जोड़ी को कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस के इडुआर्ड रोजर की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ खेलना है। इस मैच को जीतने वाली जोड़ी सेमीफाइनल में बोपन्ना-मैटकोवस्की की जोड़ी से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493