टेनिस : नडाल ने जीता साल का पहला खिताब

ब्यूनस आयर्स, 2 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने स्थानीय जुआन मोनाको को हराकर अर्जेंटीना ओपन का खिताब जीत लिया। नडाल का वर्ष-2015 में यह पहला खिताब है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नडाल ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में एक घंटे 27 मिनट में 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की।

इससे पहले ब्यूनस आयर्स लॉन टेनिस क्लब में खेला गया यह मुकाबला बारिश के कारण दो घंटे बाधित रहा।

नडाल के करियर का यह 65वां खिताब है और ओपन एरा में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले वह पांचवें पायदान पर हैं। अमेरिका के जिमी कोनोर्स के नाम सर्वाधिक 109 खिताब हैं। वहीं इवान लेंडल (94), रोजर फेडरर (84) और जॉन मैक्ेनरो (77) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493