नॉटिंघम (इंग्लैंड), 25 जून (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और उनके करियर के 100वें जोड़ीदार स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स यहां जारी 589,160 डॉलर इनामी नॉटिंघम ओपन टूर्नामेंट के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गए।
पेस और ग्रानोलर्स को गुरुवार को आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसियोन और आंद्रे सा की जोड़ी के हाथों 4-6, 6-3, 7-10 से हार मिली।
पेस और ग्रानोलर्स ने बुधवार को पहले दौर के मुकाबले में ट्रीय हुए और स्कॉट लिपस्की को 3-6, 6-2, 11-9 से हराया था।
विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त युगल खिलाड़ी पेस 100 जोड़ीदारों के साथ खेलने वाले दुनिया के 47वें टेनिस स्टार हैं।
पेस ने अब तक 50 से अधिक खिताब जीते हैं और 700 से अधिक जीत दर्ज की है। उनसे पहले के 46 खिलाड़ियों में से कोई भी इतनी बड़ी उपलब्धि नहीं हासिल कर सका है।
बीते महीने फ्रेंच ओपन के दौरान पेस ने अपने करियर की 700वीं जीत हासिल की थी। पेस ‘100 पाटनर्स क्लब’ में शामिल छठे सक्रिय खिलाड़ी हैं।
उनके अलावा फ्रैंक मोसेर (144), आंद्रे सा (119), ओलीवर माराच (109), कार्लोस बेर्लाक (104) और जेम्स केरेटानी (104) यह कारनाम कर चुके हैं। इस सूची में पेस 24वें स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath