टेनिस : पेतकोविक, स्टोसुर और कुजनेत्सोवा वुहान ओपन से बाहर

वुहान (चीन), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। आंद्रिया पेतकोविक, समांथा स्टोसुर और स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को यहां जारी वुहान ओपन के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

जर्मनी की पेटकोविक को ब्रिटेन की क्वालीफायर खिलाड़ी जोहाना कोंटा ने 6-3, 7-5 से हराया।

कोंटा ने इस साल के अमेरिकी ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दौर तक का सफर तय किया था।

दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता कुजनेत्सोवा और पूर्व अमेरिकी ओपन स्टोसुर भी आगे जाने में नाकाम रहीं।

रूसी खिलाड़ी को उनके ही देश की अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा ने सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से हराया।

आस्ट्रेलिया की स्टोसुपर को क्रोएशिया की मिरजाना लुकिक बारोनी ने 6-2, 6-1 से हराया।

एक अन्य मैच में यूक्रेन की एलिना स्वेतोलिना ने स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुचोवा को 6-4, 6-4 से हराया। हंतुचोवा को इस साल वुहान ओपन में वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493