टेनिस : पेरिस मास्टर्स के अगले दौर में फेलिसियानो, जुमहुर, सोउसा

पेरिस, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज ने यहां जारी पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेस कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बोसनिया के दामिर जुमहुर, पुर्तगाल के जोआओ सोउसा और जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर के साथ-साथ फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने भी अपने पहले दौर के मुकाबले जीत लिए हैं।

फेलिसियानो ने पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाउर को 6-7 (4), 6-4, 7-6 (6) से मात देकर अगले दौर में कदम रखा, जहां उनका सामना अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमान से होगा।

सोउसा ने पहले दौर में इटली के मार्को सेचिनातो को 7-5, 6-3 से मात दी, वहीं जर्मनी के खिलाड़ी फिलिप ने नीदरलैंड्स के रोबिन हासे को हराया।

फिलिप ने हासे को 6-7 (4), 6-4 , 6-2 से मात दी और अगले दौर में उनका सामना क्रोएशिया के खिलाड़ी मारिन सिलिक से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493