टेनिस : पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में वर्डास्को

पेरिस, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के अनुभवी पुरुष टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्डास्को ने मंगलवार को यहां जारी पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, वर्डास्को ने मैच में दमदार प्रदर्शन किया और फ्रांस के जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से करारी शिकस्त दी।

वर्डास्को ने मैच में केवल नौ ऐस मारे लेकिन वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। दूसरी ओर चार्डी ने कुल 10 ऐस लगाए लेकिन वह वर्डास्को के अनुभवी ख्ेाल के आगे टिक नहीं पाए।

स्पेनिश खिलाड़ी ने मैच में सर्विस भी दमदार की और पहले सर्व पर 66 प्रतिशत तथा दूसरे सर्व पर 71 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वर्डास्को ने मैच में कुल तीन ब्रेक प्वाइंट हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493