पेरिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के कारेन खाचानोव ने सोमवार को पेरिस मास्टर्स के पहले दौर में सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविक को 7-5, 6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बना ली है।
पेरिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के कारेन खाचानोव ने सोमवार को पेरिस मास्टर्स के पहले दौर में सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविक को 7-5, 6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बना ली है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, खाचानोव पहले सेट में 3-5 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने एक सेट प्वाइंट बचाते हुए स्कोर 4-5 किया और फिर पहला सेट जीत ले गए। इस टूर्नामेंट में अपने करियर की पहली जीत हासिल करने के लिए ्नरूस के खिलाड़ी को एक घंटे 16 मिनट का समय लगा।
वहीं सोमवार को ही अन्य मुकाबले में बोस्निया हर्जेगोविना के दामिर डझमहुर ने जर्मनी के पीटर गोजोविज्की को 6-4, 7-6 (7-5) से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे राउंड में खाचानोव का सामना 12वीं सीड ग्रेट ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा वहीं ड्झुमहुर 14वीं सीड ग्रीस के स्टेफांसो सिटसिपास के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे।
dharmpath.com dharmpath