टेनिस : पेस-नेस्टर क्वींस क्लब चैम्पियनशिप से बाहर

लंदन, 21 जून (आईएएनएस)। भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी 15 लाख यूरो इनामी राशि वाले क्वींस क्लब चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग से बाहर हो गई है।

पेस और नेस्टरको सेमीफाइनल में दूसरी वरीय जोड़ी सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक और पोलैंड के मार्चिन मात्कोविस्की ने एक घंटे 19 मिनट में 3-6, (8) 6-7 से हराया।

जिमोनजिक और मात्कोविस्की ने अच्छी शुरुआत की और पहले 24 सर्व प्वाइंट्स में 20 सहित दो ब्रेक प्वाइंट भी जीते। पेस और नेस्टर द्वारा तीन डबल फॉल्ट ने जिमोनजिक और मात्कोविस्की का काम और आसान किया और उन्होंने 6-3 से पहला सेट जीता।

दूसरे सेट में पेस-नेस्टर की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की लेकिन जिमोनजिक और मात्कोविस्की ने आक्रामक टेनिस खेलते हुए यहां भी बाजी मारी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493