टेनिस : पेस-वॉवरिंका दूसरे दौर में पहुंचे

सिनसिनाटी (अमेरिका), 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड के उनके जोड़ीदार स्टैन वॉवरिंका यहां जारी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

पहली बार जोड़ीदार के तौर पर खेल रहे पेस और वॉवरिंका ने अपने दूसरे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और ब्राजील के जेरेमी चार्डी को 1-6, 6-1, 10-6 से हराया।

अगले दौर में पेस और वॉवरिंका का सामना कनाडा के वासेक पोस्पीसिल और अमेरिका के जैक शॉट के साथ होगा।

पेस और वॉवरिंका इससे पहले बीते साल अक्टूबर में पेरिस में आयोजित एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

इस बीच, राजीव राम और रावेन क्लासेन भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। राम और क्लसेन ने पहले दौर में थॉमस बेरडिक और मार्डी फिश को 7-6(5), 6-4 से हराया।

अगले दौर में राम और क्लासेन का सामना मार्सिन मात्कोवस्की और नेनाद जिमोनजिक के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493