टेनिस : प्लिसकोवा को हरा वोज्नियाकी डब्ल्यूटीए फाइनल में

सिंगापुर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलिना वोज्नियाकी ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को 7-6 (11-9), 6-3 से मात देते हुए महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शनिवार को खेले गए मैच में पूर्व नंबर-1 प्लिसकोवा ने पहले 4-2 की बढ़त ले ली और 10वें गेम में तीन सेट अंक अपने नाम कर लिए थे, लेकिन इसके बाद भी वोज्नियाकी ने उन्हें बाहर कर दिया।

मुकाबला टाई ब्रेकर में पहुंचा जहां वोज्नियाकी ने जीत हासिल की।

प्लिसकोवा दूसरे सेट में 1-3 से पीछे थीं। उन्होंने वापसी करते हुए अगले दो गेम जीते और स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया, लेकिन वोज्नियाकी ने तीन लगतार गेम जीतते हुए प्लिसकोवा को मात दी।

फाइनल में उनका सामना अमेरिका की वीनस विलियम्स या फ्रांस के कैरोलिना गार्सिया से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493