टेनिस : फेडरर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में

लंदन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को हराकर साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को टूर्नामेंट के राउंड-रोबिन के पहले दौर में जापान के अनुभवी खिलाड़ी केई निशिकोरी से हारने के बाद फेडरर की यह लगातार दूसरी जीत है।

यहां ओटू एरेना में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ी शुरुआत में थोड़ा नर्वस दिखाई दिए। लेकिन फेडरर ने अपना संतुलन बनाए रखते हुए एंडरसन को लगातार सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी।

वर्ल्ड नंबर-6 एंडरसन पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुके हैं। आस्ट्रिया के डोमिनीक थिएम ने जापान के केई निशिकोरी के खिलाफ पहला सेट जीतते ही एंडरसन अंतिम-चार में पहुंच गए।

थिएम ने निशिकोरी को 6-1, 6-4 से पराजित करके एटीपी फाइनल्स से बाहर किया। हालांकि वल्र्ड नंबर-3 फेडरर का एंडरसन के खिलाफ पहले सेट में जीत दर्ज करते ही थिएम खुद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

20 बार के ग्रैंड स्लेम चैम्पियन फेडरर ने एक घंटे 17 मिनट में एंडरसन को हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493