टेनिस : फेडरर ने जीता हाले ओपन खिताब

हाले (जर्मनी), 25 जून (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को हाले ओपन का खिताब जीत लिया।

फेडरर ने खिताबी मुकाबले में जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को हराया।

पांचवें वरीयता प्राप्त फेडरर ने 22वें वरीयता प्राप्त ज्वेरेव को सीधे सेट में 6-1, 6-3 से हराकर नौवीं बार खिताबी जीत हासिल की।

अब फेडरर विंबलडन में हिस्सा लेंगे। विंबलडन को फेडरर ने सात बार जीता है।

विंबलडन का आयोजन तीन से 16 जुलाई तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493