टेनिस : फेडरर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में एंडरसन से भिड़ेंगे

मियामी, 28 मार्च (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

तीन बार के मियामी ओपन विजेता फेडरर ने सीधे सेटों में रूस के डेनिल मेदवेदेव को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्वार्टर फाइनल में फेडरर का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई खास परेशानी नहीं हुई और उन्होंने एक घंटे और एक मिनट में जीत दर्ज की।

फेडरर ने कहा, “मैं समझता हूं कि मैच बहुत दिलचस्प रहा। मुकाबले के दौरा लंबी रैली हुई, सबसे महत्वपूर्ण अंक मैंने अर्जित किया और वही जीत एवं हार के बीच का अंतर साबित हुआ।”

फेडरर ने आखिरी बार 2017 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493