टेनिस : फेडरर हाले ओपन के क्वार्टर फाइनल में

हाले (जर्मनी), 22 जून (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने वर्ल्ड नम्बर-48 बेनोइट पेरे को मात देकर हाले ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वल्र्ड नम्बर-1 फेडरर ने फ्रांस के पेरे को 6-3, 3-6, 7-6 (9-7) से मात दी।

स्विट्जरलैंड के 36 वर्षीय खिलाड़ी फेडरर का सामना अंतिम-8 में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन से होगा।

फेडरर इस साल अपने 10वें हाले ओपन खिताब की ओर बढ़ रहे हैं। अगर उन्हें वर्ल्ड नम्बर-1 रैंकिंग पर बने रहना है तो उन्हें यह खिताब हर हाल में जीतना होगा।

इस मैच में मिली जीत के बाद फेडरर ने कहा, “मैंने कुछ अवसर बनाए। मैं अपने सर्व करने के तरीके से निराश था। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे इसमें सुधार करना होगा।”

हाले ओपन में खिताबी जीत उनके करियर की 99वीं खिताबी जीत होगी।

इसके बाद वह दो जुलाई से साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493