बार्सिलोना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन और शीर्ष वरीय केइ निशिकोरी और स्पेन के डेविड फेरर बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
निशिकोरी ने स्पेन के रोबटरे बाउतिस्ता अगुत को 6-2, 3-6, 6-1 से हराया। इसी तरह फेरर ने फिलिप कोलश्राइबर को 6-3, 7-6 (7-5) से हराकर स्पेन के खिताब की उम्मीदें बरकरार रखीं।
सेमीफाइनल में निशिकोरी का सामना स्लोवाकिया के मार्टिन मार्टिन क्लीजान से होगा, जिन्होंने स्पेन के टॉमी रोब्रेडो को क्वार्टर फाइनल में 7-6 (7-5), 6-4 से पराजित किाय।
स्पेन की ही पाब्लो अंदुजार भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अंदुजार ने क्वार्टर फाइनल में इटली के फेबियो फोगनीनी को 6-1, 6-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath