टेनिस : फ्रेंच ओपन के पहले दौर में प्लिस्कोवा से भिड़ेंगी सेरेना

पेरिस, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का सामना साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पहले दौर में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा से भिड़ेंगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीया खिलाड़ी का यह इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है।

अपनी बेटी के जन्म के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी कर रहीं सेरेना को खराब फॉर्म से जूझना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें फ्रेंच ओपन में कोई भी सीड नहीं मिली है।

अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना चौथे फ्रेंच ओपन खिताब को जीतने के मकसद से 27 मई को टेनिस कोर्ट पर कदम रखेंगी।

पुरुष वर्ग की बात की जाए, तो रोलां गैरों के दिग्गज माने जाने वाले राफेल नडाल और वर्ल्ड नम्बर-1 का सामना पहले दौर में यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव से होगा।

राफेल कुल 10 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं। उन्हें इस क्ले कोर्ट का महारथी माना जाता है। ऐसे में उनको हरा पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है। वह अपनी 11वीं खिताबी जीत के लिए रविवार को इस टूर्नामेंट में कदम रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493