टेनिस : बटिस्टा ऑगट ने जीता कतर ओपन

दोहा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉबर्ट बटिस्टा ऑगट ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में बटिस्टा ने चेक गणराज्य के खिलाड़ी थॉमस बर्डिक को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-24 बटिस्टा ने एक घंटे और 55 मिनट तक चले मुकाबले में बर्डिक को 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

बटिस्टा ने इससे पहले सेमीफाइनल में वल्र्ड नम्बर-1 और सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविक को मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा था। अब वह कतर ओपन के खिताब के साथ स्वदेश लौटेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493